अविकारी/अव्यय शब्द (क्रिया विशेषण अव्यय शब्द)

 अविकारी/अव्यय शब्द (क्रिया विशेषण अव्यय शब्द) –

अविकारी/अव्यय शब्द (क्रिया विशेषण अव्यय शब्द) 
क्रिया विशेषण अव्यय शब्द- वे अविकारी या अव्यय शब्द जो क्रिया की विशेषता बताते हैं. उन्हें क्रियाविशेषण कहते हैं. क्रियाविशेषण के मुख्य चार प्रकार के होते हैं. जबकि कतिपय विद्वान इसके भेद निम्नानुसार बताते हैं.

1.काल बोधक क्रिया विशेषण – 

वे अव्यय शब्द जो क्रिया के होने या करने के समय का बोध करवाते हैं. उन्हें हम काल  बोध क्रियाविशेषण कहते हैं
जैसे = आज, प्रतिदिन, अभी-अभी, लगातार, पहले, बाद में, अब, तब, प्राय:, सायं, कब, जब आदि

2.स्थान बोधक क्रिया विशेषण – 

वे अव्यय शब्द जो क्रिया के स्थान या दिशा का हमें बोध कराते हैं. उन्हें हम स्थान बोलक क्रिया-विशेषण कहते हैं.
जैसे = जहां-तहां, दायां बायां, निकट, सामने, अंदर, बाहर, ऊपर, नीचे इधर उधर, यहां, वहां, पास, दूर, आदि 

3.परिमाण बोधक क्रिया-विशेषण – 

वे अव्यय शब्द जो क्रिया के होने की मात्रा या परिणाम का बोध कराते हैं परिमाण बोधक क्रिया विशेषण कहलाते हैं
जैसे = थोड़ा, कुछ, बराबर, ठीक, कम, अधिक, बढ़कर, थोड़ा-थोड़ा, उतना, जितना, बहुत, अति, सर्वथा आदि

4.रीति बोधक क्रिया विशेषण-

  वे शब्द जो क्रिया के होने की रीति या ढंग का बोध कराते हैं. उन्हें हम रीति बोधक क्रियाविशेषण के नाम से जानते हैं.
जैसे = धीरे-धीरे, शीघ्र, अचानक, यथाशक्ति, शायद, तेज, मिटा, सहसा, नि:संदेह, स्वयं आदि

5.कारण बोधक क्रिया विशेषण –

 वे अव्यय शब्द जो कि क्रिया के कारण को प्रकट करते हैं,. 
जैसे = इस तरह, किस प्रकार, इसलिए, कैसे

6.स्वीकार बोधक क्रिया विशेषण –

 वे अव्यय शब्द जो कि क्रिया के स्वीकृत को प्रकट करते हैं. 
जैसे = अवश्य, बहुत, अच्छा

7.प्रश्न वाचक क्रिया विशेषण – 

वे अव्यय शब्द जो किया के प्रश्न को प्रकट करते हैं. 
जैसे = कहा, कब

8.निश्चय बोधक क्रिया विशेषण –

 वे अव्यय शब्द जो क्रिया के  निश्चय को प्रकट करता है.

जैसे = वास्तव में, मुख्यता: 

 9.अनिश्चय बोधक क्रियाविशेषण –

 वे अव्यय शब्द जो क्रिया के अनिश्चय को प्रकट करता है. 
 जैसे शायद, संभवत:

क्रिया विशेषण अव्यय शब्द, अविकारी/अव्यय शब्द